Site icon The Mountain People

UKSSSC ने जारी किए दो बड़े अपडेट: परीक्षा की नई तारीख और लाइब्रेरियन भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने रविवार को दो अहम घोषणाएं कीं। आयोग ने एक ओर जहां सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी परीक्षा की नई तारीख जारी की, वहीं दूसरी ओर पुस्तकालयाध्यक्ष और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिया।

आयोग के अनुसार, पहले 5 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित यह परीक्षा किसी कारणवश स्थगित कर दी गई थी। अब यह परीक्षा 16 नवंबर 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। आयोग ने कहा कि परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इसी के साथ, आयोग ने लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट भी जारी किया है। कुल 8 पदों पर चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों में — पवन कुमार पांडे, हिमांशु जोशी, अजीत सिंह नेगी, प्रीती जोशी, मनोज बसवाल, संतोषी गौर, चंदन सिंह जीना और अर्पित कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से संबंधित अपडेट और आगे की प्रक्रिया की जानकारी समय-समय पर देखने की अपील की है।

Exit mobile version