Site icon The Mountain People

उत्तराखंड बने ‘देवभूमि’ से ‘खेलभूमि’: UPL 2025 में हरिद्वार एलमास चैंपियन, सीएम धामी बोले—खेल भावना ही असली जीत

 

 

 

 

देहरादून: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में आयोजित उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2025 का शानदार समापन हुआ।

हरिद्वार एलमास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि “खेल में हार-जीत से बढ़कर खिलाड़ी की भावना, अनुशासन और निरंतर आगे बढ़ने का जज्बा ही असली जीत है।”

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों ने देश में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयां दी हैं। उत्तराखंड सरकार भी प्रदेश को “खेलभूमि” बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही राज्य में एक “स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान” लागू किया जाएगा, जिसके तहत 8 शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित होंगी। साथ ही, हल्द्वानी में राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बनने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए नौकरी की विशेष नीति, खेल कोटा की बहाली, और ‘उत्तराखंड खेल रत्न’ व ‘हिमालय खेल रत्न पुरस्कार’ जैसी योजनाएं लागू की हैं।

महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने पर भी मुख्यमंत्री ने संतोष जताते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रही हैं, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।

Exit mobile version