Site icon The Mountain People

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विजयी प्रत्याशियों ने की सीएम धामी से मुलाकात

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के देहरादून जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से निर्वाचित विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा ही देश और राज्य की प्रगति की असली शक्ति हैं, और उनकी सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री को अपनी आगामी योजनाओं और छात्र समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वे कैंपस में छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें हर संभव मार्गदर्शन और सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर लगातार प्रयासरत है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के छात्र न केवल शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें, बल्कि समाज निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभाएं।

Exit mobile version