Site icon The Mountain People

मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर CM धामी ने कहा- “अमर बलिदानियों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार”

 

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी की पूर्व संध्या पर मसूरी के शहीद आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

सीएम धामी ने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों ने जो सपने उत्तराखंड के लिए देखे थे, उन्हें पूरा करने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने 1 सितंबर के खटीमा कांड, 2 सितंबर के मसूरी कांड और 2 अक्टूबर के रामपुर तिराहा कांड को राज्य आंदोलन के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि इन दिनों को हम कभी नहीं भूल सकते।

मुख्यमंत्री ने कहा –

“हम अपने अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को कभी भुला नहीं सकते। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आन्दोलनकारियों का बलिदान प्रदेश हमेशा याद रखेगा।”

Exit mobile version