Site icon The Mountain People

थराली आपदा की जांच करेगी विशेषज्ञों की टीम, हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ते भूस्खलन के कारणों पर होगा विस्तृत अध्ययन

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली में 22 अगस्त को आई आपदा के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञ दल भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धराली की तरह ही थराली में भी विस्तृत सर्वेक्षण जरूरी है, ताकि यह समझा जा सके कि हिमालयी क्षेत्रों में लगातार इतनी बड़ी मात्रा में मलबा और पानी नीचे क्यों आ रहा है।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण, वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान, राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान रुड़की, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र, केंद्रीय जल आयोग और सिंचाई विभाग के विशेषज्ञों की टीम थराली भेजी जाएगी।

यह विशेषज्ञ दल नगर पंचायत थराली के राडीबगड़, तहसील परिसर, कोटडीप, थराली बाजार, चैपडों और सगवाड़ा जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेगा। अध्ययन के बाद विशेषज्ञ भविष्य में आपदाओं से निपटने और न्यूनीकरण के ठोस उपाय सुझाएंगे।

Exit mobile version