Site icon The Mountain People

CM धामी ने आइस स्केटिंग एसोसिएशन से की मुलाकात, इंफ्रास्ट्रक्चर व प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने का दिया आश्वासन

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड में स्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और स्केटिंग खेल व प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और स्केटिंग जैसे रोमांचक व संभावनाओं से भरे खेल को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि स्केटिंग से जुड़े खिलाड़ियों और आयोजनों को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि सरकार की इस पहल से उत्तराखंड न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्केटिंग के नए केंद्र के रूप में पहचान बना सकेगा।

Exit mobile version