Site icon The Mountain People

NH-74 घोटाले पर ईडी ने देहरादून, काशीपुर और रुद्रपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, अफसरों के ठिकानों से अहम दस्तावेज जब्त

 

 

 

देहरादून: करोड़ों के एनएच-74 मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए देहरादून, काशीपुर और रुद्रपुर में एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दायरे में कई पूर्व व वर्तमान सरकारी अधिकारी, एक पीसीएस अधिकारी समेत आए, जिनके ठिकानों से कंप्यूटर, दस्तावेज़ और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

यह छापेमारी एनएच-74 हाईवे परियोजना के भूमि अधिग्रहण से जुड़े फर्जीवाड़े की जांच का हिस्सा है, जिसमें मुआवजा वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

ईडी की तफ्तीश में राजस्व अधिकारियों, भू-माफिया और राजनीतिक संरक्षण के गठजोड़ की भी परतें खुल रही हैं। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में और भी प्रभावशाली नाम सामने आ सकते हैं।

इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है और मुआवजा घोटाले में संलिप्त अन्य चेहरों की भूमिका पर भी अब शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।

Exit mobile version