नई दिल्ली: उत्तराखंड ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों वाला छोटा राज्य भी बड़े कीर्तिमान रच सकता है। देश की प्रतिष्ठित बिजनेस समाचार वेबसाइट फाइनेंशियल एक्सप्रेस की ताजा रैंकिंग में उत्तराखंड को छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन के मामले में गोवा के बाद दूसरा स्थान मिला है। यह न सिर्फ राज्य की आर्थिक नीतियों की सफलता है, बल्कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन का भी प्रमाण है।
रिपोर्ट की मुख्य बातें:
-
राजकोषीय घाटे पर नियंत्रण
-
स्वयं के कर राजस्व में वृद्धि
-
बकाया ऋण का संतुलन
-
सरकारी गारंटियों का प्रभावी प्रबंधन
-
शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतर निवेश
इन मापदंडों पर राज्य ने शानदार प्रदर्शन कर देशभर के छोटे राज्यों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई है।
सुशासन में भी अव्वल:
उत्तराखंड केवल वित्तीय क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक दक्षता और ई-गवर्नेंस में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। न्यायिक प्रक्रिया में तेजी, डिजिटल सेवाओं का विस्तार और व्यवसायिक माहौल में सुधार ने राज्य को सुशासन की दृष्टि से भी अग्रणी बना दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा:
“यह उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि हमारी सरकार की नीतियों, जनता के विश्वास और वित्तीय अनुशासन का परिणाम है। हम उत्तराखंड को समग्र विकास में अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में ‘डबल इंजन सरकार’ राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।”
भविष्य की दिशा:
राज्य सरकार अब डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने, पर्यटन को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर दे रही है। लक्ष्य है – एक ऐसा उत्तराखंड, जहां प्रत्येक नागरिक को गुणवत्ता-युक्त सेवाएं और विकास के अवसर मिलें।

